अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला वनडे विश्व कप 2029 को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब इस टूर्नामेंट में आठ नहीं 10 टीमें हिस्सा लेंगी। बता दें कि, हाल ही में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 52 रनों से हराकर महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था। यह भारतीय महिला टीम का पहला खिताब है।
फाइनल में दर्शकों की संख्या इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दैनिक औसत से अधिक थी लेकिन यह पिछले साल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान दर्ज किए गए दर्शकों की संख्या के बराबर थी। प्रसारक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 44.6 करोड़ दर्शकों की संख्या महिला क्रिकेट के लिए अब तक की सबसे अधिक और पिछले तीन महिला विश्व कप के कुल योग से भी अधिक है। इसमें कहा गया, ‘यह भारत में महिला क्रिकेट दर्शकों के विकास में एक मील का पत्थर है।







