Home » वनडे विश्व कप 2027 को लेकर ICC ने बनाया खास प्लान, पहले से और भव्य होगा टूर्नामेंट, तीन देशों को मिली है मेजबानी
खेल

वनडे विश्व कप 2027 को लेकर ICC ने बनाया खास प्लान, पहले से और भव्य होगा टूर्नामेंट, तीन देशों को मिली है मेजबानी

वनडे विश्व कप 2027 को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। आईसीसी ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है कि इसे पहले से  और भी बड़ा बनाया जाए। वैसे तो ये टूर्नामेंट अगले साल है, लेकिन इसको लेकर फैंन में जबरदस्त उत्साह और रोमांच देखने के लिए मिल रहा है। इस बीच आईसीसी ने कुछ ऐसा प्लान ​तैयार किया है, जिसने आने वाला विश्व कप साल 2023 के विश्व कप से भी बड़ा हो जाएगा। यानी अगला विश्व कप और भी ज्यादा जबदस्त होने की पूरी संभावना है।

तीन देशों को होस्ट की जिम्मेदारी :   साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप की मेजबानी इस बार तीन देशों को मिली है। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा नामीबिया को भी होस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। ये पहली बार है कि आईसीसी ने किसी एसोसिएट नेशन को विश्व कप की मेजबानी दे दी है। हालांकि नामीबिया की टीम ने अभी तक विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं किया है। अगले साल का विश्व कप अक्टूबर से लेकर नवंबर तक खेला जाएगा।

हालांकि अभी तक आईसीसी ने इसका शेड्यूल जारी नहीं किया है। जब टीमें फाइनल हो जाएंगी, तब टाइम टेबल भी सामने आ जाएगा। खास बात ये है कि करीब 24 साल बाद अफ्रीका महाद्वीप में वनडे विश्व कप की वापसी हो रही है। इससे पहले साल 2003 में साउथ अफ्रीका में विश्व कप हुआ था। इसके बाद अब जाकर ये मौका आया है।

खेले जाएंगे 54 मुकाबले :  विश्व कप 2027 को  ICC बड़ा बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। साल 2023 में जब पिछला वि​श्व कप खेला गया था, तब पूरे टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 48 मैच हुए थे, लेकिन अगली बार यानी 2027 में कुल 54 मैच खेले जाने हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि इसमें 14 टीमें हिस्सा ले रही है, साथ ही साल 2003 के फॉर्मेट की भी वापसी हो रही है। इसलिए विश्व कप ना केवल ज्यादा बड़ा होगा, ​ब​ल्कि पहले से ज्यादा रोचक भी हो जाएगा। साल 2023 के विश्व कप में 10 ही टीमें इसमें खेली थीं, जिनकी संख्या इस बार बढ़ा दी गई है।

सबसे ज्यादा 44 मुकाबले साउथ अफ्रीका में :  भले ही विश्व कप की मेजबानी 3 देशों के पास हो, लेकिन सबसे ज्यादा मैच साउथ अफ्रीका में खेले जाएंगे। साउथ अफ्रीका में 54 में से 44 मैच होंगे। इसके लिए जोहान्सबर्ग, केप टाउन, डरबन का चयन किया गया है। बाकी बचे हुए दस मैच जिम्बाब्वे और नामीबिया में होंगे। साल 2003 के विश्व कप में टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन वहां उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार देखना होगा कि 14 टीमें कैसे खेल का प्रदर्शन करती हैं।

Search

Archives