Home » इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कब? इन राशियों को होगी जबरदस्त धन हानि
धर्म

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कब? इन राशियों को होगी जबरदस्त धन हानि

Surya Grahan 2026 and Horoscope: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण महाशिवरात्रि के बाद लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और समाप्त शाम 7 बजकर 57 मिनट पर होगा। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में चंद्र और सू्र्य दोनों ग्रहण को अशुभ माना गया है। ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले आरंभ हो जाता है। यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन इस सूर्य ग्रहण का नकारात्मक असर इन 5 राशियों पर पड़ने वाला है। इन राशि के जातकों के लिए पूरा एक महीना कष्टकारी रहेगा। इन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि साल का पहला सूर्य किन राशियों के लिए अशुभ परिणाम लेकर आ रहा है।

1. सिंह राशि

सिहं राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण मुश्किलें लेकर आ रहा है। इस राशि के जातकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नौकरी और बिजनेस में भारी हानि हो सकता है। आत्मविश्वास में भी कमी आएगी। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है।

2. कन्या राशि

साल का पहला सूर्य ग्रहण कन्या राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। धन की हानि होगी और खर्चो में भी अचानक बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा कन्या राशि के जातकों को अपने करियर में भी कई तरह कि दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। एक महीना तक कोई फैसला सोच समझकर ही लें वरना आपको परेशानी हो सकती है।

3. वृश्चिक राशि 

सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव वृश्चिक राशि वालों पर देखने को मिलेगा। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। इस दौरान निवेश से दूर रहे वरना जबरदस्त धन की हानि हो सकती है। पूरे एक महीने तक वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी और न ही किसी काम में भाग्य का साथ मिलेगा।

4. कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को धन के मामले में सावधान रहना होगा। मानसिक शांति भंग हो सकती है। परिवार में भी वाद-विवाद रहेगा जिस वजह से मानसिक परेशानी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। पूरे एक माह तक किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें।

5. मीन राशि 

साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। इन्हें पैसों का नुकसान होगा जिस वजह से आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। कारोबार में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य भी गड़बड़ रहेगा, जिस वजह से मन उदास रहेगा।  इस दौरान बिना सोचे समझे पैसे खर्च न करें वरना आर्थिक हानि हो सकती है।

 

यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। Today Studio एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।

Search

Archives