Home » भाइयों के लिए कौन से रंग की धागे वाली राखी सबसे ज्यादा शुभ, बहनें जल्द करें कन्फ्यूजन दूर
धर्म

भाइयों के लिए कौन से रंग की धागे वाली राखी सबसे ज्यादा शुभ, बहनें जल्द करें कन्फ्यूजन दूर

भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन (Rakshabandhan) इस बार नौ अगस्त को सौभाग्य, शोभन, सर्वार्थ सिद्धि, रवि, समसप्तक एवं नव पंचम योग में मनाया जाएगा। सावन माह की पूर्णिमा की शुरुआत शुक्रवार दोपहर 2:15 बजे से होगी लेकिन उदया तिथि की प्रधानता के चलते 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार  मनाया जाएगा।

हर साल रक्षाबंधन पर ये कन्फ्यूजन बनी रहती है कि भाइयों के लिए कौन से रंग के धागे वाली राखी सबसे ज्यादा शुभ रहेगी। अगर आप भी इसे लेकर परेशान हैं तो आज हम आपकी इसी कन्फ्यूजन को दूर करने की कोशिश करेंगे।

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर साल बड़े ही उत्साह और प्रेम के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधती हैं, लेकिन राखी चुनते समय एक सवाल हर बहन के मन में आता है कि लाल धागे वाली या पीली धागे वाली? आखिर कौन सी राखी भाई को बांधना सबसे ज्यादा शुभ होता है। अगर आप भी इस चीज को लेकर कन्फ्यूज हैं तो चलिए बताते हैं कौन से धागे वाली राखी खरीदना ज्यादा सही रहेगा।

लाल या पीली कौन से धागे वाली राखी खरीदें? – सनातन धर्म में लाल और पीला दोनों ही रंग बेहद शुभ माने जाते हैं। जहां लाल रंग प्रेम, ऊर्जा और सौभाग्य का प्रतीक है तो वहीं पीला रंग खुशी, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में भाई को लाल या पीले किसी भी रंग के धागे की राखी बांधी जा सकती है। राखी के धागे के ये दोनों ही रंग भाई-बहन के रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बनाते हैं।

ऐसे कर सकते हैं चुनाव- ज्योतिष शास्त्र अनुसार इन दोनों ही रंगों का अपना विशेष महत्व होता है अगर आपका भाई बहुत ऊर्जावान और उत्साही है, तो आप उन्हें लाल धागे वाली राखी बांध सकती हैं। वहीं अगर भाई शांत और संयमित स्वभाव का है तो आप उनके लिए पीले रंग के धागे वाली राखी चुन सकती हैं।

प्रेम और उत्साह के साथ मनाएं ये त्यौहार – राखी के धागे का रंग चाहे लाल हो या पीला इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। इसमें कुछ मायने रखता है तो वो है आपका प्यार और भावना। इसलिए रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर रंगों की दुविधा छोड़कर प्रेम और उत्साह के साथ ये पर्व मनाएं। इससे आपके रिश्ते में हमेशा प्यार और विश्वास बना रहेगा।

Search

Archives