Home » दैनिक राशिफल 13 December 2025
धर्म

दैनिक राशिफल 13 December 2025

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

Daily Horoscope 13-12-2025

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) 
पारिवारिक विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे। वाहन और भवन की अभिलाषा बढ़ेगी। सुख सुविधाएं बल पाएंगी। बड़ी सोच बनाए रखें। वरिष्ठों का सानिध्य बढ़ाएं। भावुकता पर नियंत्रण बनाए रखें। लाभ व प्रभाव सामान्य रहेगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। करियर व्यापार में सफलता मिलेगी। संकीर्णता से बचें। सहज रहें। परिजनों से तालमेल बढ़ाएंगे। प्रबंधन पक्ष सहयोगी रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में प्रभावशाली रहेंगे। निजी प्रयासों में उत्साह और सक्रियता दिखाएंगे।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
समता और सहकार का भाव बनाए रखेंगे। साहस और स्वामिभान को बल मिलेगा। बंधुत्व की भावना बढे़गीं। सामजिक चर्चाओं में शामिल होंगे। कामकाजी यात्रा संभव है। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। संबंधों को संवारेंगे। महत्वपूर्ण कार्यां में सक्रियता लाएंगे। लक्ष्य पूरा करेंगे। साहस संपर्क बढ़ेगा। सामंजस्य और सहकारिता बढ़ेगी। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। मित्रों का साथ पाएंगे। नवाचार पर जोर रहेगा। आलस्य का त्याग करें।सबको जोड़कर आगे बढ़ेंगे। वाणिज्यिक विषयों में रुचि रहेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अपनों के सहयोग से उपलब्धियां हासिल करेंगे। कुल परिवार के प्रति झुकाव बनाए रखेंगे। घर में सुख सौख्य और सहजता बढ़ेगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। बचत और बैंकिंग के कार्यां में रुचि लेंगे। स्वास्थ्य और व्यक्तित्व का ध्यान रखेंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। परिजनों का भरोसा जीतेंगे। उत्सव की रूपरेखा बनेगी। अतिथि सत्कार करेंगे। संस्कार परंपराओं को निभाएंगे। महत्वपूर्ण लोगों से भेंट होगी। वार्ता संवाद में बेहतर रहेंगे। दीर्घकालिक योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मान सम्मान में सुधार होगा। रचनात्मक मामले संवरेंगे। लोकप्रियता और प्रभाव बढ़ेगा। लंबित कार्यां में तेजी लाएंगे। रचनात्मक विषयों से जुडेंगे. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। कला कौशल में वृद्धि होगी। साझा प्रयास फलेंगे। प्रयोगों में रुचि रखेंगे। संवाद संपर्क संवरेगा। साख में वृद्धि होगी। लोगों का विश्वास जीतेंगे। खास करने की सोच रहेगी। दीर्घकालिक मामले बल पाएंगे। सुख सौख्य बना रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रभावी प्रदर्शन करेंगे। हर ओर अनुकूल रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कामकाज में स्मार्ट वर्किंग पर बल बनाए रखें। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से सजग रहें। आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता पर जोर दें। सूझबूझ व सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे। न्यायिक विषयो में ढिलाई से बचें। रिश्ते सुखद बने रहेंगे। दान धर्म बढ़ेगा। दिखावे में रुचि रह सकती है। उधार से बचें। तर्कशील रहें। आवश्यक निवेश पर जोर रहेगा। बजट पर नियंत्रण बढ़ाएं। पेशेवर व्यवस्था संवारेंगे। तैयारी पर जोर बनाए रखेंगे। आय पूर्ववत् रहेगी। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दूर देश के मामले सक्रिय रहेंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कार्य व्यापार में सभी का भरोसा जीतेंगे। पेशेवर सकारात्मकता का लाभ उठाएंगे। नया करने का प्रयास रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यां को गति देंगे। वाणिज्यिक विषयों में शुभता बनी रहेगी। अच्छे लाभ की संभावना रहेगी। विस्तार योजनाएं आगे बढ़ेंगी। विभिन्न कार्यां में शीघ्रता करेंगे। इच्छित परिणाम बनेंगे। कई स्त्रोतों से आय होगी। अवसर भुनाएंगे। मित्रों को वरीयता देंगे। अवसरों की अधिकता रहेगी। विभिन्न मामले पक्ष में बनेंगे। संरक्षण में आगे रहेंगे। तर्कपूर्ण व्यवहार रखेंगे। तार्किकता बनाए रहें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देंगे। प्रबंधन प्रशासन के मामलों पर जोर रखेंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। सक्रियता बढ़ाएंगे। वरिष्ठ और जिम्मेदार सहयोगी रहेंगे। दीर्घकालिक योजनाओं को बल मिलेगा। आर्थिक वाणि्िज्यक विषयों में रुचि बढ़ेगी। सहज संवाद एवं संकल्प बनाए रखेंगे। सक्रियता से काम लेंगे। बड़ी सोच रखेंगे। विभिन्न मामले साधेंगे। सुख सौख्य बनाए रहेंगे। भेंट में सफल रहेंगे। सफलता प्रतिशत उम्मीद से अच्छी रहेगा। पेशेवर वार्ताएं बढ़ेंगी। सभी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आकर्षक प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। करीबियों से सुखद पल साझा करेंगे। दीर्घकालिक विषय संवार पर रहेंगे। आस्था और भाग्य को बल मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा की संभव है. वाणिज्यिक मामले पक्ष में बनेंगे. धर्म मनोरंजन में रुचि बनाए रखेंगे. लंबित कार्यां में तेजी लाएंगे. इच्छित सूचनाओं की प्राप्ति होगी. सभी को जोड़ने में सफल होंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। पेशेवर संबंध संवरेंगे। स्थितियां सकारात्मक बनी रहेंगी। उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएं।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
समय मिश्रित फलकारक है। सूझबूझ से कार्य करते रहें। आवश्यक विषयों में सक्रियता बनाए रहेंगे। स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज करने से बचेंगे। तर्कशीलता और तैयारी से आगे बढ़ेंगे। घर परिवार की सीख सलाह रखेंगे। आकस्मिक स्थिति बनी रहने की संभावना है। घर में शुभ कार्य बनेंगे. करीबियों का साथ विश्वास एवं सहयोग पाएंगे। विभिन्न कार्यां धैर्य दिखाएंगे। स्पष्ट रहें। महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपनों के साथ सामंजस्यता बनाए रखेंगे नीति नियमों पर जोर बनाए रखेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
साझीदारी से जुड़े अनुबंधों में गति आएगी। सभी क्षेत्रों में उल्लेखनी प्रदर्शन बनाए रखेंगे। तेजी पर बल देंगे। व्यक्तित्व श्रेष्ठ बनाए रखेंगे। लक्ष्य की ओर गतिमान रहेंगे। साख सम्मान और प्रभाव बना रहेगा। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। करीबी सहयोगी होंगे। प्रयास बनाए रखेंगे। भूमि भवन के कार्य बनेंगे। योजनाओं को समय से पूरा करें। महत्व के मामले लंबित रखने से बचें। उद्योग व्यापार में सभी का साथ सहयोग बना रहेगा। सामर्थ्य में वृद्धि होगी।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पेशेवरता में विश्वास बढ़ेगा। नीति नियम पर जोर देंगे। मेहनत परिश्रम से हितलाभ बनाए रखेंगे। कामकाजी गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। प्रयासों के अनुरूप कार्यवृद्धि होगी। सजगता से आगे बढ़ें। व्यर्थ चर्चा पर अंकुश लगाएं। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें। तर्कशीलता बनाए रहें। नौकरीपेशा बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बजट से चलें। निवेश कार्यां में धैर्य दिखाएं। अपरिचित लोगों से सावधान रहें। लापरवाही पर अंकुश रखें। उधार का लेनदेन न करें। नियम अनुशासन से चलें। ठगों से दूरी बनाएं।

मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मित्रता की भावना बल पाएगी। संबंधों में मिठास बनाए रखेंगे। महत्वपूर्ण कार्यां को तेजी से पूरा करेंगे। करीबियों का साथ उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। शैक्षिक एवं प्रशिक्षण क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन बनाए रहेंगे। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यां से जुडेंगे। आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी। कार्यकारी पक्ष मजबूत होगा। रुटीन संवारेंगे। आर्थिक गतिविधियों में प्रभावी रहेंगे। योजनाओं में निरंतरता लाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई सोच से आगे बढ़ेंगे। अनोखे प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे।

Search

Archives