देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
Daily Horoscope 15-01-2026
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आर्थिक मामलों में सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे। मेहनत पर भरोसा बढ़ाएंगे। पेशेवर व्यस्तता बनी रहेगी। करियर कारोबार में सावधानी बरतेंगे। न्यायिक मामलों में धैर्य रखेंगे। वाणिज्यिक विषयों में जल्दबाजी न दिखाएं। आवश्यक जानकारी जुटाएंगे। विस्तार योजनाएं गति लेंगी। बजट पर ध्यान दें। जल्दबाजी में न आएं। व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा। प्राथमिकता सूची बनाकर कार्य करेंगे। वैदेशिक प्रयास गति लेंगे। रिश्तेदारों का समर्थन पाएंगे। निवेश बढ़ाएंगे। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आर्थिक वाणिज्यिक कार्यां को तेजी से पूरा करेंगे। प्रतिस्पर्धा बढ़ाएंगे। चर्चा में प्रभावी रहेंगे। उद्योग व्यापार में शुभता बढ़ेग। लाभ पर फोकस रखेंगे। पेशेवर गतिविधियों को पूरा करेंगे। साख प्रभाव बढ़त पर रहेगा। अपनों से सामंजस्य रखेंगे। सभी का भरोसा जीतेंगे। विभिन्न विषय पक्ष में रहेंगे। प्रबंधन संवरेगा। सोच बड़ी बनाए रखेंग लाभ और प्रभाव में वृद्धि होगी। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। करियर व्यापार को मजबूती मिलेगी। परिणामों से उत्साहित रहेंगे। मामले सकारात्मक बने रहेंगे।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
शासन संबंधी मामले पक्ष में बनेंगे। प्रबंधन प्रशासन के कार्यां में तेजी आएगी। कारोबारी यात्रा की संभावना रहेगी। पैतृक कार्यां में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अनुभवियों से सलाह समर्थन पाएंगे। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। श्रेष्ठ कार्यां को आगे बढ़ाएंगे। सफलता प्रतिशत उूंचा रहेगा। योजनाएं फलेंगी। गंभीर विषयों में रुचि रहेगी। सामंजस्य बढ़ाएंगे। बड़प्पन रखेंगे बड़़ों की मदद से परिणाम पाएंगे। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। मीटिंग्स में प्रभावी रहेंगे। करियर व्यापार लाभ में रहेंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भाग्य का प्रतिशत अच्छा रहेगा। चहुंओर सफलता का परचम बना रहेगा। परिस्थितियों में तेज सुधार होगा। अवरोध दूर होंगे। स्वास्थ्य सुधार पाएगा। लाभ प्रभाव बढ़त पर रहेंगे। संपर्क संवाद का लाभ उठाएंगे। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यां से जुड़ेंगे। सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे। घर परिवार में शुभता का संचार रहेगा। संबंध संवरेंगे। शारीरिक समस्याएं दूर होंगी। सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। लोककल्याण के कार्य करेंगे। पेशेवर पक्ष मजबूत होगा। आस्था विश्वास में वृद्धि होगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
परिजनों से सीख सलाह बनाए रखें। नीति नियम अपनाएं। सजगता से आगे बढ़ेंगे। स्थिति समझकर आगे बढ़ने का प्रयास रहेगा। आवश्यक कार्या में धैर्य दिखाएंगे। कामकाज प्रभावित रह सकता है। अनुशासन व निरंतरता रखेंगे। स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे। लापरवाही से बचेंगे। कार्य व्यापार सामान्य रहेगा। लेनदेन में सजग रहेंगे। व्यवस्था पर नियंत्रण बनाए रखें। स्वास्थ्य के मामले में ढिलाई न दिखाएं। जोखिमपूर्ण कार्य टालें। रुटीन संवारें. अप्रत्याशित घटनाक्रम बढ़ सकता है।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
साझा प्रयासों में प्रभावशाली रहेंगे। उद्योग व्यापार के लिए समय अनुकूल है। महत्वपूर्ण कार्यां को आगे बढ़ा सकेंगे। निर्माण से जुडे़ जन अच्छा करेंगे। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। करीबियों का भरोसा जीतेंगे। नेतृत्व बल पाएगा। टीम भावना बनाए रखें। सबको जोड़ने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। स्थायित्व बल पाएगा। भिम भवन के मामले बनेंगे। प्रयासों में तेजी लाएंगे। रुटीन बेहतर रखेंगे। व्यापार संवरेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखें। कामकाज में ढिलाई से बचें। पेशेवर चर्चाओं में धैर्य बढ़ाएं। लेनदेन में स्पष्ट रहें। उधार से बचें। कार्यगति अपेक्षा के अनुरूप रहेगी। आवश्यक विषयों में सजगता बनाए रखेंगे। बड़ी सोच रखेंगे। जिम्मेदारियों को निभाएंगे। अवसरों का लाभ उठाएंगे। रुटीन पर फोकस रखेंगे। बहस से बचें। व्यवस्था को मजबूती दें। प्रलोभन में न आएं। कर्मठता से काम लेंगे। प्रबंधन का सम्मान करेंगे। सेवा भावना को बल मिलेगा। नौकरीपेशा बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शि़क्षा और प्रशिक्षण में रुचि बढ़ेगी। कामकाजी परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में प्रभावी रहेंगे. सभी प्रभावित होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सम्मान में वृद्धि होगी। बौद्धिकता पर जोर रहेगा। अवसरों का लाभ उठाने की सोच रखेंगे। स्वार्थ संकीर्णता से उूपर उठेंगे। भ्रमण संभव है। मित्रों करीबियों से सामंजस्य बढ़ेगा। सक्रियता व सूझबूझ से काम लेंगे। अपनों के साथ स्मरणीय पल बिताएंगे। कला कौशल संवरेंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
भावनात्मक विषयों में सूझबूझ बनाए रखें।पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। गरिमा गोपनीयता पर जोर दें। घर से करीबी बढ़ेगी। बड़ों से संवाद बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत कार्यां के प्रयास तेज होंगे। सबसे तालमेल का भाव रखें। भावावेश में कार्य न करें। संदेशों का आदान प्रदान बना रहेगा। आलस्य में न आएं। विनम्रता बढ़ाएं। संवेदनशीलता बनी रहेगी। उपलब्धियों पर फोकस रहेगा। पैतृक मामलों में सक्रिय रहेंगे। विभिन्न प्रयास बेहतर बनेंगे। भवन व वाहन की प्राप्ति हो सकती है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
जीवनशैली भव्यता और प्रभावशीलता बनी रहेगी। वाणिज्य व्यापार विस्तार लेगा। इच्छित परिणाम बनेंगे। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। सामाजिक संबंधों में मजबूती रहेगी। सामूहिक कार्यां में रुचि रहेगी। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। कामकाजी मामले बनेंगे। यात्रा हो सकती है। जोखिम उठाएंगे। प्रदर्शन बेहतर रहेगा। रिश्तों को मजबूती देंगे। आलस्य त्यागें। भाई बंधुओं का सहयोग बढ़ेगा। साहस पराक्रम बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। संचार संवाद में बेहतर रहेंगे। संबंध संवारेंगे।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
अतिथिगणों का यथायोग्य आदर सत्कार करें। श्रेष्ठ कार्यां में समय दें। वाणी व्यवहार से सभी को प्रभावित रखें। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आनंद का वातावरण रहेगा। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। वचन निभाने में आगे रहेंगे। इच्छित वस्तु मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। संग्रह संरक्षण में रुचि लेंगे। उत्सव आयोजनों से जुड़ेंगे। जीवन स्तर भव्यता पाएगा। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। संस्कार परंपराओं को बल देंगे। साख सम्मान और लोकप्रियता बढ़ेगी।
मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहेंगे। जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। विभिन्न कार्यां में सफलता के संकेत हैं। करियर व्यापार में निरंतरता बनाए रखेंगे। साझीदार सहयोगी होंगे। नवीन कार्यां में रुचि बढ़ेगी। सहयोग की भावना रखेंगे। दूर देश के कार्य बनेंगे। व्यक्तिगत विषयों पर ध्यान देंगे। परंपराओं को बल मिलेगा। रचनात्मक प्रयासों से सभी को प्रभावित करेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।सबको जोड़कर चलेंगे। दीर्घकालिक योजनाओं में गति आएगी।
![]()







