भीलवाड़ा। जिले के आसींद कस्बा निवासी युवक दिलखुश पर तांत्रिकों के कहने पर अपनी तीसरी पत्नी को प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप है। यह आरोप उसकी पत्नी ने लगाए हैं। पीड़िता पायल जैन ने पुलिस को दी शिकायत में पति और ससुरालियों को लेकर कई गंभीर खुलासे किए हैं। शिकायत के आधार पर आसींद थाने में पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पांच शादियों से किस्मत सुधरने की बात पर बढ़ा विवाद :
पैसों की मांग व दूसरों से संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप :
:
पहली दो शादियों को लेकर भी लगाए आरोप : पीड़िता पायल जैन के अनुसार, उसके पति की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं। पहली शादी कंवलियास में दीपिका से हुई थी, जिसने कथित रूप से प्रताड़ना से परेशान होकर अपने पीहर में आत्महत्या कर ली थी। दूसरी शादी राजाजी का करेड़ा निवासी इंदिरा से की गई थी, जिसे भी बाद में छोड़ दिया गया। पायल का आरोप है कि उसका पति किसी तांत्रिक के कहने पर यह सब कर रहा है और उसका मानना है कि पांचवीं शादी होने पर उसे वैभव और आराम मिलेगा।
मामला दर्ज : पीड़िता ने बताया कि उसने करीब एक माह पहले भी आसींद थाने में शिकायत दी थी, लेकिन उस समय उसकी सुनवाई नहीं हो सकी। लंबे इंतजार के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़िता के पिता शांतिलाल सुराणा ने बताया कि पायल की शादी का खर्चा दिलखुश और उसके पिता ने उठाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में वे इससे मुकर गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष लगातार परेशान कर रहा है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जांच में जुटी पुलिस : पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पति दिलखुश बुरड़, ससुर डालचंद, सास सीतादेवी, ननदोई विजय और ननद निकी के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 316(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच आसींद थाने की अधिकारी सीआई श्रद्धा पचौरी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी के अनुसार मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जांच जारी है।







