Home » देर रात तक पढ़ाई फिर तनाव में आया एमबीबीएस का छात्र, हॉस्टल की छठीं मंजिल से कूदकर दी जान
राजस्थान

देर रात तक पढ़ाई फिर तनाव में आया एमबीबीएस का छात्र, हॉस्टल की छठीं मंजिल से कूदकर दी जान

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को एक मेडिकल छात्र ने अपने हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। अन्य छात्रों ने पुलिस को बताया कि राहुल रात 230 बजे तक अपने में कमरे पढ़ाई कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि उसने करीब तीन बजे हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगाई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस के अनुसार मृतक छात्र नाना थाना अंतर्गत पनातारा गांव निवासी राहुल कुमार गरासिया है। छात्र यहां मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस थर्ड ईयर का छात्र था। वह यहीं हॉस्टल में रहता था। बताया जा रहा है कि रात 2ः30 बजे तक वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद करीब तीन बजे राहुल ने हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को हॉस्टल की छठी मंजिल पर राहुल की चप्पल और मोबाइल मिला है।

कॉलेज में चल रहे पेपर

पुलिस ने बताया कि कॉलेज में अभी परीक्षाएं चल रही है। दो दिन पहले राहुल का पेपर खराब हो गया था। इसके बारे में उसने अपने साथियों को भी बताया था। राहुल परीक्षा के बाद से ही तनाव में था। प्रथम दृष्टया पुलिस पेपर खराब होना ही आत्महत्या की वजह मान रही है। मामले की जांच जारी है।

Search

Archives