आइची नागोया । भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक! दो बार के पैरालंपिक रजत पदक विजेता निषाद कुमार ने पुरुषों की टी47 लंबी कूद स्पर्धा में 7.11 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में दो बार 7.11 मीटर की छलांग लगाई। निषाद ने दूसरे प्रयास में 7.09 मीटर की छलांग के साथ बढ़त हासिल की और तीसरे प्रयास में इसे 7.11 मीटर तक पहुंचा दिया। उन्होंने अंत तक अपना दबदबा बनाए रखते हुए खिताब जीत लिया।
लंबी कूद निषाद की दूसरी स्पर्धा है, लेकिन उन्होंने यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को प्रतियोगिता का दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। उज्बेकिस्तान के ओमादबेक खासानोव ने 6.99 मीटर की छलांग के साथ रजत, जबकि श्रीलंका के मोहम्मदू सफरान ने 6.55 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।







