Home » पानी की टंकी में मिली एक ही परिवार की चार लोगों की लाशें, सुसाइड या मर्डर जांच में जुटी पुलिस
राजस्थान

पानी की टंकी में मिली एक ही परिवार की चार लोगों की लाशें, सुसाइड या मर्डर जांच में जुटी पुलिस

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की लाश पानी की टंकी में मिली है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी बच्चों के साथ टंकी में कूदकर जान दे दी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या है।

घटना बाड़मेन जिले के शिव थाना क्षेत्र के उण्डू गांव की है। पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चों का शव पानी से भरी टंकी में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को टंकी से बाहर निकालकर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह से ही चारों लापता थे। घर में कोई हलचल नहीं होने पर बड़ोसियों शक हुआ। पड़ोसियों ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आसपास के लोग घर पहुंचे तो टंकी के पास से बदबू आ रही थी। जब लोगों ने झांककर देखा तो चारों की लाश पानी में तैर रही थी। यह देख सभी के होश उड़ गए।

पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को टंकी से बाहर निकाला गया। मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना को सामूहिक आत्महत्या बताया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। परिवार और गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Search

Archives