Home » सीआरपीएफ एसआई के घर से मिला एक और हाथी का दांत, अब तक 3 करोड़ के दो दांत बरामद
राजस्थान

सीआरपीएफ एसआई के घर से मिला एक और हाथी का दांत, अब तक 3 करोड़ के दो दांत बरामद

जयपुर/अलवर। राजस्थान के उदयपुर में हाथी दांत की तस्करी का मामला सामने आया है। यह तस्करी सीआरपीएफ का एक एसआई करा रहा था। सीआरपीएफ के घर से पुलिस को एक और हाथी का दांत मिला है। यह भी पहले बरामद किए हाथी दांत के वजन आठ किलो और लंबाई तीन फिट के बराबर है। अब तक आरोपी के पास से कुल 16 किलो वजनी दो दांत बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि सीआईडी क्राइम ब्रांच की सूचना पर 30 सितंबर को सवीना थाना पुलिस की टीम द्वारा पकड़े गए पांच हाथी दांत तस्करों के बारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के सुपरविजन एवं पुलिस निरीक्षक राम सिंह नाथावत के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शंकर दयाल शर्मा, कमल सिंह और रामनिवास की टीम द्वारा आसूचनाएं एकत्रित की गई। दो दिन लगातार आसूचना संकलन में आरोपी एसआई द्वारा गांव झाला टाला स्थित घर में एक और हाथी दांत छुपाने की जानकारी मिली।

एडीजी एमएन ने बताया कि इस सूचना से मामले की जांच कर रही सवीना थाना पुलिस को अवगत कराया गया। इस सूचना पर सवीना थाना पुलिस की टीम ने आरोपी एसआई राहुल मीणा के गांव झाला टाला थाना लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर पहुंच एक और हाथी दांत बरामद किया। इसका वजन भी आठ किलो और लंबाई तीन फीट है।

0 यह है पूरा मामला
सीआईडी क्राइम ब्रांच की सूचना पर हाथी दांत बेचने की फिराक में घूम रहे पांच आरोपियों गांव झाला टाला अलवर निवासी राहुल मीणा (25), थाना महवा जिला दौसा निवासी अमित सिंह गुर्जर (24), भुसावर जिला भरतपुर निवासी अर्जुन सिंह मीणा (25), संजय सिंह मीणा (31) और पालड़ी मीणा थाना खोह नागोरियान जयपुर निवासी रीटा शाह (25) को सवीना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

0 एसआई है सरगना 
इनका सरगना राहुल मीणा सीआरपीएफ में एसआई है। जिसने जुलाई 2023 में ही कोयंबतूर से अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी। वर्तमान में कश्मीर के सोपोर जिले में तैनात है। अगस्त महीने में छुट्टी लेकर वह वापस कोयंबटूर गया और तस्करों से हाथी दांत खरीद कर मोटा मुनाफा कमाने बेचने के लिए राजस्थान लाया, लेकिन उदयपुर में सीए सर्किल पर सभी पकड़े गए।

Search

Archives