Home » सीए के घर आयकर विभाग का छापा, सरकारी सप्लाई का मामला, तीन गाड़ियों से पहुंचे अधिकारी
छत्तीसगढ़ रायपुर

सीए के घर आयकर विभाग का छापा, सरकारी सप्लाई का मामला, तीन गाड़ियों से पहुंचे अधिकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरूवार की सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। टीम ने रायपुर के चर्चित एकाउंटेंट के घर छापा मारा। इसके बाद कार्यालय में भी दबिश दी। इस दौरान टीम ने महत्वपूर्ण कागजातों की छानबीन शुरू की है। टीम ने चार्टेड एकाउंटेंट सतेंद्र जैन के तेजीबांधा स्थित एश्वर्या रेसीडेंसी और कार्यालय में कार्रवाई की है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छापेमारी का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में एक बार फिर आयकर विभाग की टीम ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के घर में छापा मारा। इसके बाद और कार्यालय में भी दबिश दी। इस दौरान टीम ने महत्वपूर्ण कागजातों की छानबीन कर रही है। डॉक्यूमेंट्स की जांच पड़ताल की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, तेलीबांधा स्थित ऐश्वर्या रेसीडेंसी में रहने वाले चार्टर्ड एकाउंटेंट सत्येंद्र जैन के घर पर टीम ने छापा मारा है।

बताया जाता है कि आयकर विभाग के अधिकारी सुबह-सुबह अकाउंटेंट के घर तीन अलग-अलग गाड़ियों से पहुंचे। इतना ही नहीं चार्टर्ड के बेटे के फर्म की भी जांच की जा रही है। चर्चा है कि सत्येंद्र जैन के परिवार ने सोलर सप्लाई में बड़ा सरकारी टेंडर लिया है। एकाउंटेंट जैन का बेटा विपुल जैन और बेटी ऋ़तु जैन के नाम सोलर प्लांट का सरकारी सप्लाई का बिजनेस है। मामले में विभाग को कर चोरी की शिकायत मिली थी। जिस तरह से अधिकारी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि छापे की कार्रवाई देर शाम तक चलने की संभावना है।

Search

Archives