Home » बस हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ रायपुर

बस हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

जशपुर। जिले में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि दुलदुला विकासखंड के ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना की खबर अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है।

सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। इस दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन से मन अत्यंत व्यथित है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।  दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे तथा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Search

Archives