Home » खदान में ब्लास्ट, मासूम के सिर पर तेज गति से टकराया पत्थर, जिंदगी और मौत से जूझ रही
छत्तीसगढ़ रायपुर

खदान में ब्लास्ट, मासूम के सिर पर तेज गति से टकराया पत्थर, जिंदगी और मौत से जूझ रही

धमतरी। कुरूद ब्लॉक के कोकड़ी गांव में स्थित खदान में ब्लास्ट से 8 साल की एक छात्रा घायल हो गई। घायल बच्ची रागनी ध्रुव कक्षा तीसरी की छात्रा है। दोपहर लंच की छुट्टी के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में छात्रा की सिर पर गंभीर चोट आई है। छात्रा को बेहतर इलाज के लिए राजिम से रायपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुरूद थाना क्षेत्र के कोकड़ी नारी गांव के रहने वाले भोजराज ध्रुुव की 8 साल की बेटी रोज की तरह स्कूल गई हुई थी। दोपहर खाने की छुट्टी हुई तो बच्ची स्कूल के खाली परिसर में खेल रही थी। इसी दरम्यान खदान में ब्लॉस्ट हुआ और एक पत्थर तेज गति से उनके सर पर टकरा गया, जिससे छात्रा बेहोश हो गई। स्कूल स्टाफ ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद आनन फानन में स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों की मदद से छात्रा को इलाज के लिए राजिम ले जाया गया, लेकिन सिर पर गंभीर चोट आने से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है, जहां छात्रा का इलाज जारी है।

Search

Archives