Home » प्रतिबंधित 210 शीशी सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर

प्रतिबंधित 210 शीशी सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रतिबंधित सिरप के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 210 शीशी प्रतिबंधित सिरप कोडिन तथा घटना में प्रयुक्त 1 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 58 हजार रूपये जप्त किया है।
दरअसल 14 अगस्त को खमतराई पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक प्रतिबंधित सिरप अपने पास रखा है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस भनपुरी स्थित कमलेश ढ़ाबा के पास पहुंची। यहां दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति ग्राहक की तलाश कर रहा था, मुखबिर के अनुसार बताए गए हुलिया के आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम काशीराम चंद्रा उर्फ राजू निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों ने उसके पास रखे थैले की जांच की तो थैले में प्रतिबंधित नशीली सिरप रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित सिरप रखने के संबंध में काशीराम चंद्रा उर्फ राजू से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। वह पुलिस को गुमराह करने लगा। फिलहाल खमतराई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है वहीं नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Search

Archives