Home » डॉक्टर्स कॉलोनी में लगी भीषण आग, जनहानि नहीं
रायगढ़

डॉक्टर्स कॉलोनी में लगी भीषण आग, जनहानि नहीं

रायगढ़ जिले में स्थित जिला अस्पताल परिसर के भीतर डॉक्टर्स कॉलोनी में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। आग की भयानक लपटें उठते देख पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के डॉक्टर इसी कॉलोनी में रहते हैं। आगजनी की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

आगजनी की घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और यातायात डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि जिला अस्पताल की डॉक्टर्स कॉलोनी में आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंची। सभी के सहयोग से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आगजनी में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आगजनी में कुछ सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। वहीं मौके पर दो खाली गैस सिलेंडर भी मौजूद थे, जो काफी गर्म हो चुके थे। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Search

Archives