Home » तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड से टकराई, तीन लोग घायल
रायगढ़

तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड से टकराई, तीन लोग घायल

रायगढ़। सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कापियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में वाहन सवार तीन लोगों को चोट आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर 2 बजे के आसपास धरमजयगढ-खरसिया मार्ग में प्रेमनगर के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में वाहन के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं अंदर बैठे चार लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एयरबैग खुल जाने से स्कार्पियो में बैठे लोगों की जान  बाल-बाल बच गई ।

Search

Archives