Home » फोर्ब्स ने जारी की दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची : मुकेश अंबानी भारत में नंबर 1 पर, देश में एक साल में बढ़ गए 24 नए अरबपति
देश

फोर्ब्स ने जारी की दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची : मुकेश अंबानी भारत में नंबर 1 पर, देश में एक साल में बढ़ गए 24 नए अरबपति

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की ताजा सूची Forbes ने जारी की है। फोर्ब्स ने बताया है कि भारत में अरबपतियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले एक साल में देश में 24 नए अरबपति जुड़े हैं, जिससे भारत की वैश्विक अमीरों की सूची में स्थिति और मजबूत हुई है। इस सूची में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की रैंकिंग भी सामने आई है, जिसमें कई बड़े उद्योगपतियों की संपत्ति में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति कौन बना और भारत के कितने अरबपति इस सूची में शामिल हैं।

भारत में अरबपतियों की संख्या :  फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स 2026 लिस्ट के मुताबिक, भारत में अरबपतियों की संख्या वर्ष 2025 से बढ़कर इस साल 229 हो गई है। हालांकि फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट 2025 के हिसाब से भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की नेटवर्थ 9 प्रतिशत घटकर 1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 88 लाख करोड़ रुपए रह गई। पिछले साल उनकी नेटवर्थ 1.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, करीब 97 लाख करोड़ रुपए थी।

मुकेश अंबानी भारत में नंबर 1 पर :  फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स 2026 लिस्ट के हिसाब से भारत में सबसे धनवान शख्सियत रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे पहले पायदान पर रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में पिछले एक साल में करीब 12% की बढ़ोतरी के साथ मुकेश अंबानी एशिया और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं, हालांकि वह दो साल पहले की तरह 100 अरब डॉलर की संपत्ति वाले क्लब में दोबारा शामिल होने से थोड़ा पीछे रह गए हैं।

अरबपतियों की सूची में भारत :  फोर्ब्स की 2026 की दुनिया के अरबपतियों की सूची (फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स 2026) के अनुसार, भारत में अब 229 अरबपति हैं, जो पिछले साल 205 थे। इस बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण शेयर बाजार में आई नई कंपनियों की लिस्टिंग रही, जिसने बाजार को बढ़ाया। भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति भी बढ़कर 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई है, जो 2025 में 941 अरब डॉलर थी। देश के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 368 अरब डॉलर है, जो कुल संपत्ति का एक तिहाई से भी ज्यादा हिस्सा है। पिछले एक साल में उनकी संपत्ति में लगभग 32 अरब डॉलर का बढ़ोतरी हुआ है। भारत के दो सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति में भी संयुक्त रूप से 14.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

लिस्ट में शामिल भारतीय अरबपति और उनका नेटवर्थ (अरब डॉलर में)

रैंकनामनेटवर्थउम्रदेशसोर्सइंडस्ट्री
21मुकेश अंबानी$99.7 B68भारतDiversifiedDiversified
31गौतम अदानी$63.8 B63भारतInfrastructure, commoditiesDiversified
51सावित्री जिंदल और फैमिली$39.1 B75भारतSteelMetals & Mining
70लक्ष्मी मित्तल$31 B75भारतSteelMetals & Mining
71शिव नादर$30.9 B80भारतSoftware servicesTechnology
95सायरस पूनावाला$27 B84भारतVaccinesHealthcare
100दिलीप सांघवी$25.6 B70भारतPharmaceuticalsHealthcare
119कुमार बिड़ला$21.1 B58भारतDiversifiedDiversified
185राधाकिशन दमानी$15.7 B71भारतRetail, investmentsFashion & Retail
201उदय कोटक$14.4 B66भारतBankingFinance & Investments
204सुनील मित्तल$14.2 B68भारतTelecomTelecom
237कुशल पाल सिंह$12.7 B94भारतReal estateReal Estate
238विक्रम लाल एंड फैमिली$12.6 B84भारतMotorcyclesAutomotive
260रवि जयपुरिया$11.9 B71भारतSoft drinks, fast foodFood & Beverage
332मुरली दिवी एंड फैमिली$10.1 B74भारतPharmaceuticalsHealthcare

सबसे ज्यादा संपत्ति लक्ष्मी मित्तल की बढ़ी :  सावित्री जिंदल, जो ओ.पी. जिंदल ग्रुप की प्रमुख हैं, भारत की तीसरी सबसे अमीर व्यक्ति और देश की सबसे धनी महिला बनी हुई हैं। भारत में कुल 20 महिला अरबपतियों के ग्रुप का नेतृत्व भी वही कर रही हैं। भारतीय अरबपतियों में सबसे ज्यादा संपत्ति बढ़ने का रिकॉर्ड इस साल स्टील उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के नाम रहा। भारत के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति मित्तल हाल ही में ब्रिटेन के नए टैक्स नियम लागू होने के बाद स्विट्जरलैंड शिफ्ट हो गए हैं।

उनकी कंपनी ArcelorMittal के शेयर पिछले साल की तुलना में 80% से ज्यादा बढ़ गए। इसके चलते मित्तल की संपत्ति 11.8 अरब डॉलर (करीब 61%) बढ़कर 31 अरब डॉलर हो गई। हालांकि यह अभी भी 2008 में उनकी 45 अरब डॉलर की सबसे ऊंची संपत्ति से कम है, जब वे दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति थे।

Search

Archives