Home » डूब रहे गांव, बह रहे घर: असम और गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, जिंदगी बचाने उतरी सेना
दिल्ली-एनसीआर देश

डूब रहे गांव, बह रहे घर: असम और गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, जिंदगी बचाने उतरी सेना

नई दिल्ली। असम और गुजरात में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। असम में लगातार बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इस आपदा में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है और 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 25 जिलों के 10.63 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, वहीं गुजरात में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन जबरदस्त बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कई गांवों का संपर्क कट गया और 50 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने स्कूल बंद कर दिए और मुंबई जाने वाली ट्रेनों को रद कर दिया। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दोनों राज्यों में सेना बुला ली गई है। प्रेट्र के अनुसार, असम का शिवसागर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां लगभग 3.8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद चराइदेव में लगभग 1.9 लाख और जोरहाट में 1.2 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं। 28,912 लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों से निकाला गया है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और यथासंभव मदद कर रही है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बाढ़ की वजह से छह लोगों की मौत हो गई है।

Search

Archives