Home » दोस्तों संग शिकार पर गया था युवक, लौटते वक्त खुद को गोली मारकर दे दी जान
देश

दोस्तों संग शिकार पर गया था युवक, लौटते वक्त खुद को गोली मारकर दे दी जान

श्रीनगर गढ़वाल। तलसारी निवासी जीतेंद्र सिंह ने मानसिक अवसाद के चलते बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से कुछ घंटे पहले जीतेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो व पोस्ट जारी किया था। वीडियो में उसने अपनी पीड़ा और उन लोगों के नाम बताए, जिनके मानसिक उत्पीड़न से वह गुजर रहा था। यही नहीं, उसने अपनी बहन समेत करीबी लोगों को भी यह वीडियो भेजा और मोबाइल फोन का पासवर्ड दोस्त के व्हाट्सएप पर भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात को जीतेंद्र ने अपने दो दोस्तों 27 वर्षीय सौरभ खंडूरी और 58 वर्षीय भगवान सिंह को फोन कर शिकार पर चलने के लिए बुलाया। तीनों देर रात गिरगांव व खंडाह क्षेत्र में जंगली सूअर के शिकार की तलाश में घूमते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जब वे तलसारी की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक जीतेंद्र ने चलती कार में बगल की सीट पर बैठकर बंदूक से खुद को गोली मार ली। सौरभ खंडूरी ने बताया कि वह गाड़ी चला रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि जीतेंद्र को शिकार का काफी शौक था और वे पहले भी कई बार साथ शिकार के लिए जाते रहे हैं। लेकिन इस बार स्थिति भयावह हो गई।

आत्महत्या की योजना पूर्व में बनाई

जीतेंद्र ने आत्महत्या की योजना कुछ दिन पूर्व बना ली होगी, क्योंकि जिस विडियो को जीतेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से पोस्ट किया वह पूर्व में रिकार्ड की गई थी, जिससे स्पष्ट अंदेशा है कि जीतेंद्र लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था व अब आत्महत्या ही अंतिम विकल्प नजर आ रहा था।

Search

Archives