Home » PM मोदी ने बुलाई CCS की बैठक, मध्य-पूर्व सहित इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
देश

PM मोदी ने बुलाई CCS की बैठक, मध्य-पूर्व सहित इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

PM Modi CCS Meeting: मिडिल ईस्ट एशिया में बढ़ती टेंशन के बीच भारत की मोदी सरकार भी पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इलाके में चल रहे संघर्ष और मिलिट्री एक्टिविटीज ने ग्लोबल लेवल पर चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच, प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी यानी CCS की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह मीटिंग आज (रविवार) रात 10 बजे PM मोदी की अध्यक्षता में होगी।

विदेश में फंसे भारतीयों पर बात संभव : CCS की मीटिंग में रक्षा, विदेश और गृह मंत्रालय के सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मुमकिन है कि भारतीय दूतावासों को अलर्ट रहने और जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकालने की तैयारी रखने के निर्देश भी दिए जा सकते हैं। साथ ही, समुद्री रास्तों और रणनीतिक आपूर्ति लाइनों की सिक्योरिटी पर भी मंथन हो सकता है।

भारत अपनाता आया है कि संतुलित रुख :  गौरतलब है कि भारत पारंपरिक तौर पर संतुलित कूटनीतिक रुख अपनाता आया है। ऐसे में भारत सरकार का प्रयास होगा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए ग्लोबल लेवल पर संवाद और कूटनीतिक कोशिशों को बढ़ावा दिया जाए। आज की CCS मीटिंग को इसी व्यापक रणनीतिक तैयारी का भाग माना जा रहा है।

ईरान-इजरायल जंग से बिगड़े हालात : बता दें कि शनिवार की दोपहर को इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हवाई हमले किए थे। इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या हो गई है। इसके जवाब में ईरान, इजरायल और खाड़ी के तमाम देशों पर हमले कर रहा है। ऐसे में कई भारतीय विदेश में फंस गए हैं। इनमें भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का नाम भी शामिल है।

Search

Archives