गुवाहाटी। असम के नगांव में सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने खुदकुशी करने से पहले अपने दो साथियों को गोली मारी, फिर खुद पर भी फायरिंग किया। नागांव की पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) परमिता सरकार ने पीटीआई को बताया कि यह घटना कटिमारी स्थित 34 बटालियन शिविर में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे घटी, जब मुख्य द्वार पर ड्यूटी पर तैनात एएसआई/जीडी बलानी प्रेमबारम ने अपने सहयोगियों पर गोली चलाई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जवानों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद यह हादसा हुआ।
डीएसपी की मानें तो ASI ने बाद में खुद को गोली मार ली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही दो जवान, एचवी/जीडी विष्णु प्रसाद बघेल और एसआई/जीडी रामनवाल सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई।







