Home » चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए किया गया हवन-पूजन, जामा मस्जिद में मौलाना ने कराई दुआ
देश

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए किया गया हवन-पूजन, जामा मस्जिद में मौलाना ने कराई दुआ

अयोध्या/लखनऊ। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। हर कोई चाहता है कि भारत ये उपलब्धि हासिल करे। इसे लेकर प्रार्थनाओं का दौर जारी है।

अयोध्या में दिवाकराचार्य महाराज ने चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए हवन-पूजन किया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इसरो प्रमुख को शुभकामनाएं दी हैं।
इसी तरह लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में जुहर की नमाज के बाद इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआ कराई। इस दौरान काफी तादात में लोगों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआ की।

Search

Archives