जम्मू कश्मीर. उधमपुर जिले में एक चार साल की बच्ची को तेंदुआ पकड़कर ले गया। इस घटना की जैसे ही जानकारी मिली एक टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। यह टीम बच्ची की तलाश शुरू की गई। रेंज ऑफिसर राकेश शर्मा ने बताया कि 4 साल की लड़की को तेंदुआ रात तकरीबन 7-8 बजे के बीच उठाकर ले गया था।
हमे जैसे ही इसकी जानकारी मिली हमने टीम को रवाना कर दिया। राकेश शर्मा ने बताया कि बच्ची के घर से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। हम तेंदुएं को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। हमने घटना की जानकारी मिलने के बाद तेंदुएं को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, हम जल्द ही उसे पकड़ लेंगे। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए हमने आवेदन किया है।







