रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में हुई मूसलाधार बारिश से गौरीकुंड के समीप छोटी पार्किंग और मुनकटिया में भारी मात्रा में भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद हो गया। इस दौरान केदारनाथ जाने व धाम से लौट रहे एक हजार से अधिक यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में कुछ देर के लिए रोका गया।
इसके बाद एनएच ने मलबा हटाकर पैदल आवाजाही के लिए हाईवे खोला तो गौरीकुंड में रुके यात्रियों को सुरक्षित सोनप्रयाग भेजा गया और उसके बाद सोनप्रयाग से समूह में यात्रियों को धाम भेजा गया। यहां यात्रियों को दिनभर पैदल ही भेजा गया जबकि मुनकटिया में हाईवे देर शाम तक बंद रहा।







