Home » केरलमः त्रिशूर के पटाखा गोदाम में लगी आग, 6 लोगों की मौत, कई घायल
दिल्ली-एनसीआर देश

केरलमः त्रिशूर के पटाखा गोदाम में लगी आग, 6 लोगों की मौत, कई घायल

नई दिल्ली। केरलम के त्रिशूर जिले में वडक्कनचेरी नगर पालिका के तहत मुंडाथिकोड गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल हुए हैं।

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, घटनास्थल से 13 लोगों को बचाया गया है। घायलों में से पांच लोगों का क्रिटिकल केयर में इलाज चल रहा है। दो घायलों को वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि 17 अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

केरलम में पटाखा गोदाम में लगी आग

केरलम में यह घटना मेडिकल कॉलेज पुलिस सीमा के अधिकार क्षेत्र में थलप्पिल्ली तालुक के मुंडाथिकोड गांव में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि ये आंकड़े शुरुआती हैं और जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, इनमें बदलाव हो सकता है। त्रिशूर में राहत और बचाव का कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज कराया जा रहा है।

तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में लगी थी आग

बीते दिन सोमवार, 20 अप्रैल को तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई।

Search

Archives