Home » देश भर में फिर से आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर शुरू, IMD ने जारी की चेतावनी
दिल्ली-एनसीआर देश

देश भर में फिर से आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर शुरू, IMD ने जारी की चेतावनी

दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने के बाद आज से आंधी-तूफान और झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने विभिन्न राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जताया है। इस मौसम परिवर्तन का प्रभाव पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर भारत, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के कई इलाकों में देखा जा सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

Search

Archives