Home » मैं सिर्फ 15 साल की हूं… पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी
दिल्ली-एनसीआर देश

मैं सिर्फ 15 साल की हूं… पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी

नईदिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर किए गए विरोध-प्रदर्शन की आड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रूचिका सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है। इस नए वीडियो में रूचिका सिंह पूरे देश से माफी मांगती नजर आ रही है।

रूचिका सिंह अपने नए वीडियो में कहती है, मैं सिर्फ 15 साल की हूं। मैंने जो कुछ भी किया वह माफी के लायक नहीं है। मैंने बहुत सी बुरी बातें कही हैं। रूचिका ने इसे अपनी पहली और आखिरी गलती बताते हुए कहा, मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे बहुत शर्म आ रही है। मैं खुद को देख भी नहीं सकती। कृपया मुझे माफ कर दीजिए। रूचिका सिंह का यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रूचिका सिंह टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रही है और वह हाथ जोड़क़र पूरे देश के लोगों से माफी मांगते हुए सुनाई दे रही है।

सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह के द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में युवती की उम्र 25 साल बताई गई थी। नोएडा पुलिस ने महिला वकील की शिकायत पर कई गंभीर धाराओं में युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रुचिका सिंह ने नोएडा के एक सलून में नेल आर्ट की ट्रेनिंग ली थी। उसने यहां पर अपना नाम मैनसिल जैन बताया था।

सैलून मालिक के बार-बार आधार कार्ड मांगने पर रुचिका ने नौ दिन में ही तीन माह की ट्रेंनिग छोड़ दी थी। सैलून संचालक टीपी त्रिपाठी ने बताया कि करीब एक माह पहले रुचिका सिंह उनके सेक्टर 135 स्थित सैलून पर आई थी। उसने नेल आर्ट में रुचि होना बताया था। काम सीखने की इच्छा जताई थी। इसकी तीन माह की ट्रेनिंग के लिए आवेदन किया, लेकिन उसने आधार कार्ड नहीं दिया। उसे बार-बार टोका जाता। वह हर दिन तरह-तरह के बहाने बनाती। सख्ती बरतने पर वह 9 दिन में ही काम छोड़ गई।

Search

Archives