गाजियाबाद। गाजियाबाद में पत्नि का अवैध संबंध अपने प्रेमी के साथ था, पति के बार-बार मना करने पर भी वह नहीं मान रही थी, जिससे घर में इस संबंध को लेकर रोेज कलह होता था, तभी एक दिन पत्नि ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। पुलिस ने महिला समेत दो लोंगों को गिरफ्तार किया है।
गाजियाबाद में प्रेम संबंध में बाधा बनने पर पति की हत्या कराने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सुबह हापुड़ में पिलखुवा के सद्दीकपुरा मोहल्ला में रहने वाले मोइन का शव शाहपुर बम्हैटा के जगदीश गेट के पास मिला था। मोइन के बेटे आमिल ने अपनी मां रेशमा, उसके प्रेमी साजिद व साजिद के सहयोगी परवेज पर हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रेशमा व परवेज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि साजिद व उसके सहयोगी फिरोज को पुलिस नहीं ढूंढ़ पाई। डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि साजिद मीट कारोबारी है और फिरोज उसका सहयोगी व परवेज दोस्त है। दोनों साजिद के कहने पर ही साजिश में बिना किसी लेनदेन के शामिल हुए थे। साजिद और रेशमा के संबंध तीन साल से थे। दोनों को कई बार मोइन साथ में देख चुका था। 24 जनवरी 2023 को साजिद ने मोइन से मारपीट भी की थी। मोइन अपने पांच बच्चों की दुहाई देकर अक्सर रेशमा को साजिद से दूर रहने के लिए कहता था।







