बाहरी दिल्ली। दिल्ली में नरेला के लामपुर स्थित एमके स्विमिंग पूल में तैराकी करने गई नौ वर्षीय दो बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर नरेला थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर स्विमिंग पूल के ठेकेदार अनिल और केयर टेकर मुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तकिये का कवर, चादर, आपत्तिजनक सामान और डीवीआर बरामद किए हैं, वहीं, पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश रही है कि आरोपियों ने कहीं अन्य लड़कियों के साथ भी इस तरह की कोई हरकत तो नहीं की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्विमिंग पूल से करीब छह से सात किलोमीटर दूर रहने वाली दोनों नाबालिग बच्ची बस से नरेला स्थित इस स्विमिंग पूल पांच अगस्त को तैराकी करने आई थी।







