Home » ईरान-अमेरिका की जंग में गोपालगंज के बेटे की मौत, थावे बाजार में पसरा सन्नाटा
देश

ईरान-अमेरिका की जंग में गोपालगंज के बेटे की मौत, थावे बाजार में पसरा सन्नाटा

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के थावे बाजार में इस समय सन्नाटा पसरा हुआ है। दुबई में मर्चेंट शिप पर कार्यरत सोनू कुमार गुप्ता की ईरान-अमेरिका संघर्ष के दौरान हुए कथित हमले में मौत की सूचना मिलने से परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य संघर्ष का असर अब बिहार तक महसूस किया जा रहा है। गोपालगंज जिले के थावे बाजार निवासी एक युवक की विदेश में मौत की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान स्थानीय व्यवसायी संजय गुप्ता के पुत्र सोनू कुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जो दुबई में एक मर्चेंट शिप पर कार्यरत थे।

हमले में हुई मौत :  परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि ईरान-अमेरिका संघर्ष के दौरान हुए एक हमले में सोनू कुमार गुप्ता की मौत हो गई। हालांकि, घटना से संबंधित आधिकारिक विवरण का परिवार को अभी इंतजार है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थावे बाजार में पसरा सन्नाटा :  सोनू के पिता संजय गुप्ता थावे बाजार में जूता-चप्पल की दुकान चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद मंगलवार को उनकी दुकान बंद रही। जैसे ही घटना की जानकारी बाजार और आसपास के लोगों को मिली, बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और स्थानीय लोग परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचने लगे। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Search

Archives