Home » मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई: रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारी गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर देश

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई: रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारी गिरफ्तार

नई दिल्ली। ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप (आरएएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि सतीश सेठ और गौतम दोषी को मनी लांड्रिंग रोधी कानून (पीएमएलए) के प्रविधानों के तहत मुंबई में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने सतीश सेठ और गौतम दोषी की ट्रांजिट रिमांड ले ली है। ये दोनों पहले रिलायंस टेलीकाम लिमिटेड में डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। ईडी उन्हें दिल्ली ला रही है, क्योंकि यह मामला राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज है।

गौरतलब है कि एसबीआई में 114.98 करोड़ रुपये की कथित लोन धोखाधड़ी की जांच के तहत सीबीआई ने इन दोनों के खि़लाफ़ मामला दर्ज किया था और उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी। एसबीआई उन 11 बैंकों के कंसोर्टियम का हिस्सा था, जिन्होंने रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड को कुल 735 करोड़ रुपये की टर्म लोन सुविधा मंज़ूर की थी। माना जा रहा है कि ईडी ने सीबीआई की इस शिकायत का संज्ञान लेकर बैंक लोन धोखाधड़ी के इस मामले में सेठ और दोषी की भूमिका की जांच शुरू की है।

Search

Archives