Home » असम में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूंकप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता
देश

असम में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूंकप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता

गुवाहाटी। पूर्वाेत्तर के राज्य असम में गुरुवार की सुबह भूकंप के झटकों के साथ हुई, जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे तभी 3.5 की तीव्रता से धरती कांपी। भूकंम का पता चलते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, असम की राजधानी गुवाहाटी में गुरुवार सुबह करीब 5.42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप के लोग बुरी तरह से सहम गए और काफी देर तक घरों से बाहर खड़े रहे। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी भी तरह के जान या माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Search

Archives