Home » यूपी के सिंघम IPS अजय पाल व केंद्रीय बलों के खिलाफ शिकायत दर्ज
देश

यूपी के सिंघम IPS अजय पाल व केंद्रीय बलों के खिलाफ शिकायत दर्ज

नई दिल्ली। रात के समय घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी करने के आरोप में IPS अजय पाल शर्मा और केंद्रीय बलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ितों में से एक महिला द्वारा यह शिकायत फलता पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।

साउथ 24 परगना जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर भारी संख्या में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। इस बीच एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस अजय पाल शर्मा की तैनाती भी पश्चिम बंगाल में की गई है। वहीं फलता में IPS अजयपाल शर्मा और केंद्रीय बलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत फलता के पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। शिकायत में IPS अजयपाल शर्मा पर घर में जबरन घुसने और महिलाओं से बदसलूकी का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों में से एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है।

TMC प्रत्याशी ने दी थी धमकी :  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच आईपीएस अजय पाल शर्मा की तैनाती के बाद राजनीति और तेज हो गई है। टीएमसी के एक प्रत्याशी जहांगीर खान ने मंगलवार को आईपीएस अजय पाल शर्मा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा- “उन्होंने इस खेल की शुरूआत की है लेकिन खत्म हम करेंगे। पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त, अगर आप लोग सोच रहे हो कि कुछ CRPF के जवानों के साथ आप बच जाओगे तो आप गलत हो। हमारे यहां पर लोग ही असली ताकत हैं। अगर लोग साथ चलने लगे तो CRPF को हटाकर रख देंगे।” जहांगीर खान ने आगे कहा कि अगर यहां के लोग पैदल चलें तो CRPF के लोग हवा में उड़ जाएंगे।

कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा? :  बता दें कि अजय पाल शर्मा यूपी के सुपर कॉप एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि ये जहां तैनात हो जाते हैं, वहां अपराधी अपनी जमानत कैंसिल करने खुद जेल पहुंच जाते हैं। अजय पाल शर्मा की गिनती यूपी पुलिस के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में होती है। अलग-अलग जिलों में अपनी तैनाती के दौरान अजय पाल शर्मा दर्जनों एनकाउंटर कर चुके हैं और खूंखार अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है। फिटनेस और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस के चलते उन्हें यूपी पुलिस का ‘सिंघम’ भी कहा जाता है। मूलरूप से पंजाब के लुधियाना के रहने अजय पाल शर्मा 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

Search

Archives