Home » मुंबई में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियरिंग छात्र आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार
देश

मुंबई में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियरिंग छात्र आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र एटीएस ने इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार किया है। उस पर जैश-ए-मोहम्मद और आईएसआईएस से जुड़े ऑनलाइन नेटवर्क के लिए काम करने का आरोप है। जांच में सामने आया कि वह युवाओं को कट्टरपंथ की ओर मोड़ने और आतंकी संगठनों के लिए भर्ती करने की कोशिश कर रहा था।

महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने आतंकी गतिविधियों के ऑनलाइन नेटवर्क की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस मामले में मुंबई में छापेमारी के बाद इंजीनियरिंग छात्र अयान शेख को गिरफ्तार किया गया है। अयान पर पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और आईएसआईएस से संबंध रखने का आरोप है।

जांच में क्या आया सामने?

एटीएस की शुरुआती जांच के अनुसार, अयान पिछले छह महीनों से मुंबई में जैश के लिए स्लीपर एजेंट के तौर पर काम कर रहा था। एजेंसी का दावा है कि संगठन ने उसे युवाओं को कट्टरपंथ की ओर मोड़ने और नए लोगों की भर्ती करने की जिम्मेदारी दी थी। इसी काम के तहत वह अपने साथ पढ़ने वाले दो छात्रों और कई करीबी दोस्तों को आतंकी संगठन के लिए काम करने के लिए लगातार ब्रेनवॉश कर रहा था।

Search

Archives