सिलक्यारा। उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल निर्माण में अडानी समूह का नाम जोड़ा जा रहा है। खासकर सोशल मीडिया पर यह प्रचारित हो रहा है कि टनल का निर्माण कर रही नवयुग इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड अडानी समूह की कंपनी है।
सिलक्यारा टनल घटना में 41 मजदूर फंसे हुए हैं। इधर, अडानी समूह ने सिलक्यारा टनल निर्माण में नाम आने पर एक बयान जारी किया है। यह हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ तत्व हमें उत्तराखंड में एक सुरंग दुर्घटना से जोड़ने का नापाक प्रयास कर रहे हैं। हम इन प्रयासों और उनके पीछे के लोगों की कड़ी निंदा करते हैं। हम जोर देकर स्पष्ट करते हैं कि अडानी समूह या उसकी किसी सहायक कंपनी कि सुरंग के निर्माण में किसी भी प्रकार की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भागीदारी नहीं है। हम यह भी स्पष्ट करते हैं कि सुरंग के निर्माण में शामिल कंपनी में हमारा कोई शेयर नहीं है। प्रवक्ता, अडानी समूह ने कहा कि इस समय हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं फंसे हुए श्रमिकों और उनके परिवारों के साथ हैं।







