Home » कुपवाड़ा में बस स्टैंड पर 7 बसें जलकर खाक, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
देश

कुपवाड़ा में बस स्टैंड पर 7 बसें जलकर खाक, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मेन बस स्टैंड पर कल रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बताया कि छह बसें पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी हुई थीं। जिसके बाद आग बुझाने का काम तुरंत शुरू किया गया और कई घंटों की लगातार कोशिशों के बाद, आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। इस घटना में कुल सात बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है।

Search