Home » शाजापुर जेल की दीवार फांदकर छत्तीसगढ़ में अपने ससुराल पहुंचा कैदी, पुलिस ने पकड़ा
मध्यप्रदेश

शाजापुर जेल की दीवार फांदकर छत्तीसगढ़ में अपने ससुराल पहुंचा कैदी, पुलिस ने पकड़ा

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां एक कैदी, जेल से फरार होने के बाद अपनी पत्नी के पास छत्तीसगढ़ में ससुराल पहुंचा. जहां स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है।

शाजापुर जिला जेल से रविवार 15 मार्च को एक विचाराधीन कैदी दीवार फांद कर फरार हो गया था। कैदी जेल से फरार होने के बाद तीन ट्रेन बदलकर पत्नी के पास छत्तीसगढ़ पहुंच गया।. जेल प्रशासन ने फरार कैदी को मोबाइल पर बातचीत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। कैदी को गुरुवार को शाजापुर लाया गया।

मामले पर जिला जेल अधीक्षक दुष्यंत परागे ने बताया कि कैदी जयराम उर्फ जीवन पिता मोहनलाल (35) निवासी वार्ड क्रमांक 1 मक्सी रविवार सुबह करीब 11 से 11ः30 बजे के बीच जेल के किचन में काम करने के दौरान फरार हो गया. कैदी ने पानी के पाइप और तार को बांधकर जेल की दीवार फांदकर भागने में सफल रहा। कैदी के भागने के बाद जेल प्रशासन ने उसके मक्सी स्थित निवास पर जेलकर्मियों को तैनात कर दिया।

पैर में लगी चोट

परागे ने बताया कि 20 फीट ऊंची दीवार फलांगने की वजह से उसके पैर में चोट लगी थी। उसकी किस्मत ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दगा दे दिया। इंदौर की लाल घाटी पुलिस और शाजापुर टीम की संयुक्त घेराबंदी ने इस 10 दिन की आजादी का अंत कर दिया है।

Search

Archives