Home » पलक झपकते ही गाड़ी की डिक्की से बदमाशों ने कर दिया 70 हजार पार
मध्यप्रदेश

पलक झपकते ही गाड़ी की डिक्की से बदमाशों ने कर दिया 70 हजार पार

शहडोल। पलक झपकते ही बाइक की डिक्की से बदमाशों ने हजारों पार कर दिया है। दरअसल बहन की शादी के लिए चौराडीह निवासी उदित विश्वकर्मा बैंक से पैसे निकालकर अपनी बाइक की डिक्की में रख दिया था  देखते ही देखते बदमशों ने पैसे पार कर दिए।  मामले की शिकायत पीड़ित ने बुढार थाने में की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर घटनास्थल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है।

पीड़ित उदित ने पुलिस को बताया कि बहन की शादी के लिए वह अपने दादी के साथ स्टेट बैंक आया हुआ था, जहां उसने अपनी दादी के एकाउंट से 70 हजार रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रख दिए थे। कुछ समय के लिए मार्केट में सामान खरीदने के लिए गए तो बदमाशों ने डिक्की में रखे रूपयों को गायब कर दिया। फिलहाल मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Search