Home » ग्राहक के इंतजार में खड़ा था, पहुंच गई पुलिस, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की जप्त
कोरबा

ग्राहक के इंतजार में खड़ा था, पहुंच गई पुलिस, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की जप्त

कोरबी/ पसान। चौकी  कोरबी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त किया है। पुलिस के अनुसार  20 सितंबर को रात्रि 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पीपरकुंडा पाली में एक मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 16 सीएच 0396 के चालक द्वारा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की का परिवहन कर शराब बिक्री करने वाला है।  सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चौकी कोरबी द्वारा ग्राम पीपरकुंडा पाली घटना स्थल पर पहुंचकर शराब रेड की कार्यवाही की गई। मौके में एक व्यक्ति मोटर सायकल के पास खड़ा था जो पुलिस टीम को आता देख फरार हो गया।

घटना स्थल पर एक हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्र. सीजी 16 सीएच 0396 एवं उक्त मोटर सायकल के पास ही 5 नग खाकी रंग के कागज के कार्टून में 50-50 नग भरा प्रत्येक की क्षमता 180-180 एमएल कुल 250 नग अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब मध्य प्रदेश निर्मित कुल 45 लीटर कुल कीमत 33750 रु एवं मोटर सायकल की कीमत करीब 20000 रु  कीमत 53750 रु रखा होना पाया गया जिसे जप्त कर कब्जे की कार्रवाई की गई। जप्तशुदा मोटर सायकल का फरार चालक के संबंध में पता तलाश जारी है।

Search