Home » बेकाबू ट्रेलर का कहर, टीपी नगर चौक का सिग्नल तोड़ा, बाल-बाल बची ट्रैफिक चौकी
कोरबा छत्तीसगढ़

बेकाबू ट्रेलर का कहर, टीपी नगर चौक का सिग्नल तोड़ा, बाल-बाल बची ट्रैफिक चौकी

कोरबा। शहर में भारी वाहनों की रफ्तार अब खतरे की घंटी बनती जा रही है। बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टीपी नगर चौक पर कहर बरपाते हुए ट्रैफिक सिग्नल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विशालकाय खंभा धराशायी हो गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत रही कि पास में मौजूद ट्रैफिक चौकी इस हादसे की चपेट में आने से बच गई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। हालांकि गिरे खंभे ने कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा दी। इस घटना के बाद चौक का सिग्नल सिस्टम भी प्रभावित हो गया है और अब इसे पुराने मोड पर संचालित करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की लापरवाही अब आम हो चुकी है, लेकिन इस पर लगाम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई नदारद है। सवाल यही है क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?

Search

Archives