Home » मोटरसाइकिल चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
कोरबा

मोटरसाइकिल चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थी द्वारा थाना कोतवाली में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.02.2026 की रात्रि लगभग 10:30 से 11:30 बजे के मध्य अपनी हीरो बुलेट मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 12 BU 8550) को घर के सामने खड़ी कर नमाज पढ़ने गया था। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब थी, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था।

रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की गई, जिनके द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई हीरो बुलेट मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण

01. शुभम खत्री, पिता स्व. अनिल खत्री, उम्र 23 वर्ष, निवासी – संजय नगर, कोरबा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
02. आकाश मेहर, पिता अनुप मेहर, उम्र 28 वर्ष, निवासी – साकिन लक्ष्मणबन तालाब, कोरबा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
03. राकेश यादव, पिता शंकर यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी – साकिन लक्ष्मणबन तालाब, कोरबा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)

 

Search

Archives