कोरबा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीपी नगर से चोरी गए वाहन ट्रेलर का डाला बरामद कर लिया है, वहीं आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28.07.2025 को प्रार्थी अजय कुमार अग्रवाल पिता बसंत लाल अग्रवाल 49 साल निवासी सीतामणी कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा के द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया है कि, यह ट्रांस्पोर्टिंग का काम करता है। वाहन ट्रेलर क. सीजी 04 पीई 3294 परिवहन कार्यालय में प्रार्थी के नाम पर पंजीकृत है तथा इसके वाहन को चालक केसर अंसारी विगत 02 वर्षों से चला रहा है।
दिनांक 28.07.2025 को केसर अंसारी ने दोपहर करीब 4 बजे इसे फोनकर बताया कि दिनांक 25.07.2025 को सायं 06:30 बजे वाहन ट्रेलर क. सीजी 04 पीई 3294 के डाला को टीपी नगर गुरुद्वारा के पास खड़ी कर इंजन को बनवाने के लिये आईसर वर्कशॉप टीपी नगर में बनने हेतु दिया था। दिनांक 27.07. 2025 को रात्रि करीब 9 बजे वाहन ट्रेलर क. सीजी 04 पीई 3294 के डाला को टीपी नगर गुरुद्वारा के पास जाकर देखा, जो खड़ी थी, किन्तु अभी उक्त डाला नही है। कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।
घटना की सूचना पाकर यह टीपी नगर आकर देखा तो इसका वाहन ट्रेलर क. सीजी 04 पीई 3294 के डाला कीमती 23,00,000/- को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी जिला कोरबा में अपराध कमांक 455/2025 धारा 303 (2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालान में चौकी प्रभारी सीएसईबी भीमसेन यादव एवं सायबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी के द्वारा अपने मातहत स्टाफ के साथ मिलकर घटनास्थल एवं आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्त्ति मामले का प्रबल संदेही होने पर दिनांक 25.08.2025 को चौकी प्रभारी सीएसईबी के नेतृत्व में टीम गठित कर बलौदाबाजर रायपुर रवाना किया गया था तथा आरोपी चन्दन कुमार यादव पिता सहबीर यादव 24 साल निवासी ग्राम बारा थाना नवदिहा बाजार जिला पलामू (झारखण्ड) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ पर आरोपी द्वारा दिनांक 27-28 जुलाई की दरम्यानी रात्रि में टीपी नगर कोरबा से प्रार्थी अजय कुमार अग्रवाल के चोरी गए वाहन ट्रेलर क. सीजी 04 पीई 3294 के डाला को अपने ट्रेलर हार्स क. सीजी 12 ए एक्स 2433 में फंसाकर चोरी करना स्वीकार किया तथा उक्त डाला के रजिस्ट्रेशन नंबर एवं चेचिस नंबर को मिटाकर अपने वाहन सीजी 12 ए एक्स 2433 का स्टीकर लगा देना एवं उपयोग करना बताया। उनकी निशानदेही पर चोरी गए सामान को जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।







