कोरबा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में पदस्थ सहायक अभियंता (एसडीओ) अजय प्रकाश साहू का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से विभागीय साथियों और परिचितों में शोक की लहर है।
परिजनों ने बताया कि अजय प्रकाश साहू का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 4 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया गया। श्री साहू के निधन से प्रशासनिक व सामाजिक क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है। सहयोगी अधिकारी और कर्मचारी उन्हें एक कर्मठ और मिलनसार अधिकारी के रूप में याद कर रहे हैं।







