Home » वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन
कोरबा छत्तीसगढ़

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

कोरबा। कोरबा अंचल के वासन मोहल्ला अग्रोहा मार्ग में निवासरत कांग्रेस के वरिश्ठ नेता समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन हो गया हैं। बताया जा रहा हैं। पिछले कुछ दिनों से हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था।

लगभग 68 वर्षीय सत्येंद्र वासन कोरबा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सहित पार्टी के तमाम पदों पर रहकर निष्ठा के साथ पार्टी को अपनी सेवाएं दे रहे थे। समाज सेवा के क्षेत्र में भी सत्येंद्र वासन जाने माने चेहरा थे। शांत, सहज, सरल, मृदुभाशी और मिलनसार सत्येंद्र वासन के निधन की खबर आम होते ही परिजनों, रिश्तेदारो, मित्र, समाज शुभचिंतकों, कांग्रेसियों सहित अंचल में शोक की लहर दौड़ गई है।

वे अपने पीछे भाई अनिल वासन, भाई गुलशन वासन, पुत्र सिद्धार्थ (गोलू) वासन सहित भतीजे वरुण, अपूर्व, गगन वासन सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Search

Archives