Home » पैरोल पर छूटा हत्या का आरोपी 6 साल बाद हुआ गिरफ्तार
कोरबा छत्तीसगढ़

पैरोल पर छूटा हत्या का आरोपी 6 साल बाद हुआ गिरफ्तार

औद्योगिक संयंत्र की ठेका कंपनी में कर रहा था नौकरी

कोरबा। जिले में पैरोल पर रिहा होने पश्चात के फरार हुए हत्या के एक सजायाफ्ता कैदी को बालको पुलिस ने लगभग छह वर्ष बाद पुनः गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा हैं कि फरारी के दौरान वह एक औद्योगिक संयंत्र के भीतर संचालित ठेका कंपनी में काम कर रहा था। इस मामले के सामने आने के बाद औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों के चरित्र सत्यापन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा हैं की न्यायालय ने सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास तथा 12-12 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया था। सजा के बाद दोनों को केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया। वर्ष 2020 में दोनों को पैरोल पर रिहा किया गया था। उन्हें 7 अप्रैल को जेल से छोड़ा गया था और 1 मई तक पुनः जेल में आत्मसमर्पण करना था, लेकिन दोनों निर्धारित तिथि पर वापस नहीं लौटे और फरार हो गए।

कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी तथा बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी के नेतृत्व में फरार कैदियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि पैरोल पर रिहा होने के बाद वह पहले अपने पैतृक ग्राम बलीदा चला गया था। बाद में वह कोरबा लौट आया और एक औद्योगिक संयंत्र में संचालित ठेका कंपनी में काम करने लगा। उसने नौकरी के लिए आवश्यक दस्तावेज भी जमा किए थे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं, दूसरे फरार दोषी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Search

Archives