Home » कटघोरा में दिनदहाड़े वकील से कैश की लूटः बैंक के बाहर हुई वारदात, सीसीटीवी में हुआ कैद
कोरबा छत्तीसगढ़

कटघोरा में दिनदहाड़े वकील से कैश की लूटः बैंक के बाहर हुई वारदात, सीसीटीवी में हुआ कैद

कटघोरा। शहर के सबसे व्यस्त इलाके में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने सोमवार को हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई। अधिवक्ता सुरेश कुमार शर्मा की बाइक की डिक्की तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने चंद सेकंड में नकदी पार कर दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, अधिवक्ता बैंक से पैसे निकालकर बाहर आए और रकम बाइक की डिक्की में रख दी। इसी दौरान पहले से नजर बनाए बैठे बदमाशों ने मौका ताड़ लिया। जैसे ही पीड़ित की नजर कुछ पल के लिए हटी, बदमाशों ने तेजी से डिक्की खोलकर कैश निकाल लिया और मौके से फरार हो गए।

प्लानिंग के साथ पहुंचे थे आरोपी

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी पूरी तैयारी के साथ आए थे, आरोपियों ने यूनिकॉर्न बाइक का इस्तेमाल किया और हेलमेट पहनकर अपनी पहचान छिपाई। पीछे बैठे युवक ने फुर्ती से डिक्की खोली और कुछ ही सेकंड में कैश निकालकर फरार हो गए।

पुलिस ने तेज की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पुलिस की अपील

ऐसी घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है
बैंक से निकलते ही सतर्क रहें
बड़ी रकम वाहन में न रखें
संदिग्ध लोगों पर नजर रखें
जरूरत हो तो किसी को साथ रखें

Search

Archives