Home » सीतामणी चौक पर हादसा : इंडियन ऑयल टैंकर ने बाइक सवार को मारी ठोकर, दो घायल
कोरबा

सीतामणी चौक पर हादसा : इंडियन ऑयल टैंकर ने बाइक सवार को मारी ठोकर, दो घायल

कोरबा। कोतवाली थाना अंतर्गत सीतामणी चौक पर एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक इंडियन ऑयल टैंकर वाहन ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों बाइक सवारों के पैरों पर टैंकर के पहिए चढ़ गए। घटना के बाद दोनों ही सड़क पर दर्द से कराहते रहे।

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर भारी-भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उनके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का गुस्सा टैंकर चालक पर भी फूट पड़ा। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को संभाला और टैंकर चालक के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर शहर में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों को उजागर करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Search

Archives