Home » दादरखुर्द में घटना: घर की छत पर खेल रही मासूम 33 केवी तार की चपेट में आकर झुलसी
कोरबा

दादरखुर्द में घटना: घर की छत पर खेल रही मासूम 33 केवी तार की चपेट में आकर झुलसी

0 हादसे के बाद लोगों में वितरण कंपनी को लेकर आक्रोश

कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादरखुर्द स्थित परशुराम भवन के पास अपने घर के छत पर खेल रही एक मासूम 33केवी करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। दुर्घटना में मासूम बच्ची करीब 60 फीसदी झुलस गई है, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। लोग इस हादसे के लिए वितरण कंपनी को दोषी मान रहे हैं।

दुर्घटनास्थल का जायजा लेने पर पाया गया, कि करंट प्रवाहित तार की उंचाई काफी कम थी। यही वजह है, कि यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया, कि तार की उंचाई बढ़ाने के लिए कई बार वितरण कंपनी से कई शिकायत की गई, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, जिसके कारण यह हादसा हो गया। करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलसी मासूम बच्ची का नाम सृष्टि पटेल 12 वर्ष बताया जा रहा है। बच्ची करीब 60 फीसदी झूलसी बच्ची का उपचार अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Search

Archives