Home » कोरबा के हसदेव बांगो डैम लबालब…! जलभराव 83.34% पहुंचा…पिछले 3 साल का रिकॉर्ड टूटा…
कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा के हसदेव बांगो डैम लबालब…! जलभराव 83.34% पहुंचा…पिछले 3 साल का रिकॉर्ड टूटा…

सिंचाई-पेयजल को बड़ी राहत

कोरबा । छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मानसूनी बारिश का सकारात्मक असर अब हसदेव बांगो जलाशय पर साफ दिखाई देने लगा है। 31 जुलाई 2026 की स्थिति में जलाशय का जलस्तर 356.80 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि उपयोगी जल भंडारण 2412.17 मिलियन घन मीटर (Mcum) दर्ज किया गया है। यह जलाशय की कुल उपयोगी क्षमता का 83.34 प्रतिशत है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार, 31 जुलाई को 19.60 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस मानसून में अब तक 629.80 मिमी संचयी वर्षा हो चुकी है। डाउन स्ट्रीम (D/S) का जलस्तर 292.35 मीटर रिकॉर्ड किया गया।

पिछले तीन वर्षों से बेहतर स्थिति

इस साल बांगो जलाशय में पानी का स्तर पिछले तीन वर्षों की तुलना में अधिक मजबूत स्थिति में है।

31 जुलाई 2026: जलस्तर 356.80 मीटर, जलभंडारण 2412.17 Mcum (83.34%)
31 जुलाई 2025: जलस्तर 355.10 मीटर, जलभंडारण 2147.29 Mcum
31 जुलाई 2024: जलस्तर 349.70 मीटर, जलभंडारण 1413.58 Mcum
31 जुलाई 2023: जलस्तर 354.30 मीटर, जलभंडारण 2028.71 Mcum

जल संसाधन विभाग का कहना है कि इस वर्ष पर्याप्त वर्षा के चलते जलाशय में पानी की उपलब्धता बेहतर बनी हुई है। इससे सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और विद्युत उत्पादन के लिए आने वाले महीनों में पर्याप्त जल उपलब्ध रहने की उम्मीद है।

 

Search